नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के स्कूलों में डिजिटल शिक्षा के साथ शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के प्रति जागरूक किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सरकारी व निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य डिजिटल दौर में आईपीआर की समझ विकसित करना है। कोर्स में कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क और डिजिटल सामग्री के सही उपयोग जैसे विषय शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, यह पहल जानकारी के नैतिक उपयोग को बढ़ावा देने के साथ रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करेगी। ऑनलाइन होने से शिक्षक इसे अपनी सुविधा अनुसार पूरा कर सकते हैं। विभाग ने स्कूल प्रमुखों को शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि डिजिटल संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी और न...