बिजनौर, सितम्बर 6 -- ओम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को सीबीएसई के अंतर्गत शिक्षकों के लिए क्षमता-वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण और तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना रहा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बालियान ग्लोबल एकेडमी की प्रधानाचार्य अनीता सिवाच ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को काउंसलिंग की आवश्यकता बढ़ रही है।

महत्वपूर्ण मुद्दे उन्होंने कहा कि फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाई जाने वाली कुछ सामग्री का बच्चों के व्यवहार पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में शिक्षक बच्चों को अच्छे संस्कार और सकारात्मक वातावरण देकर सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद करन...