सीवान, जुलाई 22 -- सीवान। जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्त एप 2.0 पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी समावेशी शिक्षा ने इस संदर्भ में डीईओ व डीपीओ को 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा कि शिक्षकों को यू-डाइस में दर्ज अपने मोबाइल नंबर से निर्धारित पोर्टल पर प्रशस्त एप 2.0 के लिए पंजीकरण करना होगा। सभी विद्यालय समय सीमा के अंदर शिक्षकों का पंजीकरण करेंगे, ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके। वहीं, पंजीकरण के उपरांत 15 अगस्त से 15 सितंबर तक स्कूली छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग प्रशस्त एप 2.0 से की जाएगी। यह भी पढ़ें- तीन दिनों में पात्र छात्र-छात्राओं का बनवाएं अपार आईडी डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिं...