शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण पद्धतियां बताईं
रुडकी, अगस्त 22 -- इमलीखेड़ा, संवाददाता। कौशिक पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा में सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, देहरादून के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय लर्निंग आउटकम्स एंड पेडागॉजीज असेसमेंट रहा। प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन उपासना यादव और पल्लवी शर्मा ने शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों तथा आधुनिक मूल्यांकन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। विभिन्न गतिविधियों, चर्चाओं और सहभागितापूर्ण शिक्षण विधियों के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता एवं प्रगति को समझने और उसके अनुरूप शिक्षण योजना तैयार करने के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.