शिक्षकों को पांच घंटे से ज्यादा रोका तो शिक्षक संघ उठाएगा आवाज
मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- महाविद्यालयों में शिक्षकों को निर्धारित समय से अधिक रोकने का मुद्दा अब शिक्षक संघ प्रमुखता से उठाएगा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह ने कहा कि शासन के नियम के अनुसार पांच घंटे की व्यवस्था है, लेकिन कई जगह शिक्षकों को छह से सात घंटे तक महाविद्यालय में रोके जाने की शिकायतें मिल रही हैं। शिक्षक संघ इस तरह के मामलों को लेकर संबंधित स्तर पर आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं केवल कार्य अवधि तक सीमित नहीं हैं। कई शिक्षकों की पदोन्नति समय से नहीं हो पा रही है, वेतन संबंधी दिक्कतें बनी हुई हैं और सीसीएल व मेडिकल अवकाश स्वीकृत कराने में भी शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी मुद्दों को संघ की प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा। डॉ. एपी सिंह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.