शिक्षकों को परियोजना निर्माण का प्रशिक्षण
वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) के तहत शिक्षकों की द्वितीय प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सारनाथ में हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने, पंजीकरण प्रक्रिया और वैज्ञानिक परियोजनाओं के निर्माण की तकनीकी जानकारी देना था। अध्यक्षता डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक उमेश कुमार शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शिक्षकों से स्थानीय समस्याओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने और समाधान खोजने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने का आह्वान किया। जिला समन्वयक गिरीश कुमार सिंह ने 'सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार' विषय और पांच उप-विषयों की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.