फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- कायमगंज, संवाददाता। बीआरसी कार्यालय में सोमवार को निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पूजा-अर्चना कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों में पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणितीय कौशल विकसित करने के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों को बच्चों के सीखने में आ रहे अंतर को पहचानने और खेल-खेल में बुनियादी कौशल विकसित करने की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- गणित-अंग्रेजी की अवधारणाओं को सरल बनाना मुख्य उद्द...