सहरसा, अप्रैल 20 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई। कार्यकारी अध्यक्ष प्रसून रंजन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि निगम क्षेत्र के 8 किलोमीटर के परिधि में अवस्थित विद्यालयों के शिक्षकों को निर्धारित मकान किराया भत्ता विभागीय नियमानुसार देय है जिसमें घोर विसंगति है। वहीं नगर पंचायतों और नगर परिषद में कार्यरत शिक्षकों को भी निर्धारित मकान किराया भत्ता में एकरूपता नहीं है जिसे अविलंब सरकारी नियमानुसार पूरा किया जाए। बैठक में नूनूमणि सिंह प्रधान सचिव से आग्रह किया की अविलंब डीईओ व आरडीडीई से मिलकर समस्या से अवगत कराये। यह भी पढ़ें- शिक्षकों का वेतन आवंटित करने की मांग बैठक में सुखदेव मंडल, मिथिलेश कुमार सिंह, सचिदानंद झा सचिव रंजन कुमार सिंह, अशोक ...