शिक्षकों को नहीं मिल रहा उनका हक : विधान पार्षद
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सेवा निरंतरता का लाभ मिलने के बाद भी चिकित्सा, शिशु देखभाल अवकाश से शिक्षक वंचित हैं। इन समस्याओं को लेकर विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने मंगलवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर और माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक अब्दुस सलाम अंसारी से मुलाकात की और समाधान की मांग की।विधान पार्षद ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में पिछले 23 वर्षों से कार्यरत नियोजित शिक्षकों सहित विशिष्ट शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों और प्रधान शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए विभाग गंभीर नहीं है। जिन विशिष्ट शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को राज्य सरकार द्वारा सेवा निरंतरता का लाभ दिया जा चुका है, उन्हें चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश, अध्ययन अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश जैसे अवकाशों से वंचित किया जा रहा है।सहायको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.