शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से कराया अवगत
बेगुसराय, जून 12 -- बेगूसराय। डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला विज्ञान, अंग्रेज़ी, गणित एवं कम्प्यूटर विषयों पर आधारित है। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधि-आधारित अधिगम तथा विषयगत दक्षताओं से अवगत कराना है। मौके पर प्राचार्या सबिता, बिहार जोन सी की प्रतिनिधि सुधा झा, संजय कुमार (मुंगेर), लक्ष्मीरथ (जमालपुर) व अन्य थे। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने समूह चर्चा, प्रस्तुतीकरण, प्रश्नोत्तरी तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने विषयों को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए अनेक उपयोगी सुझाव प्रदान किए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.