शिक्षकों को दी श्रीअन्न की जानकारी
अमरोहा, अगस्त 7 -- शुक्रवार को बीआरसी नारंगपुर में शिक्षकों के लिए मिलेट्स (अन्न/मोटा अनाज) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट मोहित कुमार ने श्रीअन्न के महत्व, पोषण मूल्य व उपयोगिता की जानकारी दी। बताया कि मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके नियमित सेवन से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। किसानों को श्रीअन्न की खेती अपनाने व आमजन को इसे अपने दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कृषि विभाग के बीटीएम मुकेश कुमार ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों पर श्रीअन्न के मिनी किट बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्रीअन्न में फाइबर, कैल्शियम, आयरन समेत अन्य कई आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.