शिक्षकों को दी प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन की जानकारी
हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- हल्द्वानी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला नैनीताल की ओर से गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सात दिवसीय बेसिक कोर्स का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में हल्द्वानी ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र के शिक्षकों को प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंधन, सीपीआर, विभिन्न प्रकार की पट्टियां बांधने और स्ट्रेचर बनाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। रोलिंग हिच, टिम्बर हिच, फायरमैन नॉट, शीयर व स्क्वायर लेशिंग जैसी स्काउटिंग तकनीकों और अनुमान विधि से दूरी मापने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रदेश प्रशिक्षण आयुक्त आरएस नेगी, हरभजन सिंह सच्चर, राधा ऐठानी, विजय जोशी, चंदन सिंह, नेहा बिष्ट, नरेंद्र साह, आरएस जीना, चंद्र लाल, महेंद्र सैनी, सीमा सेन, पुष्पा दरमवाल, कमलेश सती, अनुराधा पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.