कन्नौज, अगस्त 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित ग्लोबल एजुकेशन सेंटर में शुक्रवार को फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की क्षमता वृद्धि कर बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय कौशल को सुदृढ़ बनाना है। उद्घाटन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि एफएलएन नई शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण आधार है। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत होगी तो उनका भविष्य भी बेहतर बनेगा। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से लागू करने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- एफएलएन प्रशिक्षण में बताई गई गतिविधि आधारित शिक्षण विधि प्रशिक्षण में प्रमुख संदर्भ दाताओं के रूप में राजेश ...