रांची, मार्च 7 -- रांची, संवाददाता। ब्राइट कैरियर नर्सरी स्कूल, सकेत नगर हिनू में 7 मार्च 2026 को अग्निशमन सेवा की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका सविता प्रसाद सहित शिक्षिका सुनीता कुमारी, श्यामली कुमारी, रूचि भारती और सुप्रिया राज ने भाग लिया। अग्निशमन सेवा के पदाधिकारी गौतम जी एवं उनकी टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय और स्कूल परिसर को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। टीम ने पूरे स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षकों व कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण करीब दो घंटे तक चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...