गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की ओर से फ्यूजन फंडामेंटल्स: एआई-ड्रिवन डिजाइन टू मैन्युफैक्चरिंग विषय पर हैंड्स-ऑन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के 31 इंजीनियरिंग कॉलेजों से 100 से अधिक शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। इस बीच शिक्षकों को उद्योग आधारित सॉफ्टवेयर की जानकारी दी गई। डॉ. निशा सिंह एवं डॉ. संगीता प्रियदर्शिनी ने बताया कि ऑटो डेस्क डिजाइन एवं निर्माण तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी संस्था है, शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुए छात्रों एवं शिक्षकों को उद्योग-संबंधित सॉफ्टवेयर एवं संसाधन उपलब्ध करा रहा है। संचालन डॉ. र...