शिक्षकों को दिया गया मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत प्रशिक्षण
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- जसवंतनगर, संवाददाता। नगर में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिलेट्स यानी मोटे अनाज के विषय में अध्यापकों को इसके लाभ आदि के विषय में जानकारी दी गई। एडीओ कृषि बलवीर सिंह ने मिलेट्स यानी मोटे अनाज के विषय में बताया कि ज्वार, बाजरा, रागी, सावा, कोदों आदि जैसे मोटे अनाज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे पेट की अधिकांश बीमारियों से निजात मिलती है उन्होंने कहा की अध्यापक वर्ग बच्चों को इस मामले में जानकारी दें जिससे समाज में मिलेट्स खाने का चलन बढ़े और लोग स्वस्थ रहें। उद्यान विभाग के निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने मृदा में जीवाश्म की मात्रा कम होने पर किए जाने वाले उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी अध्यापकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.