बेगुसराय, जनवरी 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी प्रखंड अंतर्गत एपीएस प्लस टू स्कूल परिसर में प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों के लिए प्रभावपूर्ण एवं अर्थपूर्ण पाठन कौशल विकास कोर्स तथा एमआईपी (मिशन इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य बुनियादी साक्षरता को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एमआईपी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। नोडल शिक्षक शुभम कुमार (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चक्का) एवं शुभम कुमार (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरैठ) ने प्रत्येक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक साझा किया। मौके पर उपस्थित शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.