शिक्षकों को दिया गया जनगणना प्रशिक्षण
चतरा, मई 9 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को शिक्षकों को आगामी जनगणना कार्य को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने जनगणना के दौरान आवश्यक प्रक्रियाओं, आंकड़ों के संकलन तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली की जानकारी साझा की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी की। इसमें मनरेगा, आवास योजना, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित कर्मियों निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा बैठक में "सेल्फ इन्यूमरेशन" यानी स्व-जनगणना को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.