लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीकी आधारित शिक्षक प्रशिक्षण मॉडल को जमीनी स्तर पर मजबूत किए जाने का प्रयास चल रहा है। निष्ठा प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू हो गया है। दीक्षा पोर्टल की मदद से शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों में क्षमता वृद्धि व डिजिटल दक्षता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। निष्ठा कार्यक्रम के तहत नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। शिक्षकों का नामांकन 31 अगस्त तक किया जाएगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...