शिक्षकों को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण दिया
विकासनगर, जुलाई 17 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में शिक्षकों को आईसीटी प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान शुक्रवार को कंप्यूटर संचालन,कंप्यूटर के प्रभावी उपयोग, आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रयोग, डिजिटल कौशल विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। ब्लॉक समन्वयक संतोषी नौटियाल ने कहा कि बदलते समय में तकनीक आधारित शिक्षा की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग करना सीखना होगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में शिक्षकों को डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण दिया उन्होंने शिक्षकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.