शिक्षकों को ट्रांसफर पर आपत्ति का आखिरी मौका आज
गुड़गांव, अगस्त 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव में गुरुग्राम के शिक्षकों के लिए दावा-आपत्ति दर्ज कराने का सोमवार को आखिरी मौका रहेगा। ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान प्लांट्स, सेवा विवरण या अन्य पात्रता संबंधी जानकारी में किसी तरह की गलती रह गई है तो शिक्षक 31 अगस्त तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद इस चरण में दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा समाप्त हो जाएगी। दरअसल, ट्रांसफर ड्राइव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही शिक्षक पोर्टल पर प्रदर्शित अपने अंकों, सेवा विवरण और प्लांट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे। पहले भी शिक्षकों की ओर से इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं कि तकनीकी खामी या रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने के कारण उनके प्लांट्स प्रभावित हुए हैं। अब निदेशालय की ओर से इन्हीं मामलों को दस्तावेजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.