हरदोई, जुलाई 16 -- हरदोई। टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय की प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद हरदोई के जिलाध्यक्ष अक्षत पाण्डेय ने सांसद जय प्रकाश रावत को ज्ञापन सौंपा। टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त कराने तथा इसके लिए आर.टी.ई. एक्ट में आवश्यक संशोधन करने की माँग की। टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के लिए बाद में निर्धारित पात्रता मानदण्डों को भूतलक्षी प्रभाव से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना न्याय, समानता एवं विधिक निश्चितता के सिद्धांतों के विपरीत है। इससे लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवारों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जबकि ये शिक्षक वर्षों से शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे ह...