देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) रायपुर इकाई ने शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट देने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर उप शिक्षा अधिकारी विकासखंड रायपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही आरटीई अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर इस व्यवस्था को स्पष्ट किया जाए। संघ ने अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की भी मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- टीईटी से राहत और पुरानी पेंशन बहाली की मांग संघ का कहना है कि इस...