शिक्षकों को जनगणना के साथ शिक्षण कार्य भी करना होगा
पटना, मई 13 -- जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को शिक्षण कार्य भी अनिवार्य रूप से करना होगा। वे शिक्षण कार्य के पहले या बाद में गणना का कार्य करेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य सम्पन्न करने के बाद गणना का कार्य किया जाएगा। उनके अनुसार शिक्षक विद्यालय अवधि के पूर्व या विद्यालय अवधि के बाद जनगणना संबंधी क्षेत्र कार्य करें। यह भी पढ़ें- अध्यापन के साथ शिक्षकों को करना होगा जनगणना कार्य अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों को 31 मई तक अनिवार्य प्रशिक्षण संबंधी किसी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.