रांची, अगस्त 26 -- बुंडू, प्रतिनिधि। गुरुकुल विद्या निकेतन, बुंडू में बुधवार को विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए कक्षा-कक्ष प्रबंधन, सीखने के अपेक्षित परिणाम, शिक्षण पद्धतियों और गतिविधि आधारित अधिगम पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में दिल्ली से आए शिक्षाविद, मार्गदर्शक, प्रेरक वक्ता और लेखक सौरभ पाठक के साथ राकेश वर्मा और बीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। सौरभ पाठक ने शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन, प्रभावी शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों के अपेक्षित सीखने के परिणाम और गतिविधि आधारित शिक्षण के विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, अलग-अलग सीखने की क्षमता वाले विद्यार्थियों को साथ लेकर चलने और बाल-केंद्रित, रोचक शिक्षण वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Gaurig...