शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बांटा
गोंडा, जुलाई 26 -- गोण्डा, संवाददाता। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लागू होने से शिक्षकों और शिक्षा कार्मिकों को पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा का सुरक्षा कवच मिला है। अब सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ कम होगा। रविवार को एलबीएस डिग्री कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में जनपद स्तरीय कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने शिक्षकों एवं शिक्षा कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण भी देखा गया। यह भी पढ़ें- यूपी के हायर एजुकेशन टीचरों को मिला सुरक्षा कवच, योगी ने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.