कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। माध्यमिक और बेसिक के प्रदेश के 15 लाख शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार के इस फैसले की जानकारी शुक्रवार को शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया ने विद्यालयों में जाकर शिक्षकों और कर्मचारियों को दी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जाकर मिष्ठान वितरण किया। शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया के नेतृत्व में प्रधानाचार्य, शिक्षक और प्रबंधक नगर के कई विद्यालयों में गए और सरकार की इस कैशलेस सुविधा की जानकारी के साथ योजना के कैबिनेट बैठक में पास हो जाने की बधाई दी। कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने शिक्षकों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि यह हमारे निरंतर संघर्षों और सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है। कैलाश सरस्वती ...