भागलपुर, अप्रैल 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग, खुटहरी के प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा एवं शिक्षक रतन कुमार को शिक्षा सारथी ई-पत्रिका द्वारा 'शिक्षा प्रतिभा सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शहीद दिवस के अवसर पर प्रस्तुत उत्कृष्ट शैक्षिक छायाचित्र के लिए प्रदान किया गया। पत्रिका की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के सभी बच्चों को समर्पित है, जिनकी प्रतिभा और सहभागिता से यह उपलब्धि संभव हो सकी। यह भी पढ़ें- टाउन हॉल में आज शिक्षाविदों का होगा जुटान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.