शिक्षकों को कार्यशाला में डिजिटल शिक्षण के गुर सिखाए
हरदोई, मई 20 -- हरदोई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को खान अकैडमी के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से गणित और विज्ञान विषयों के शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर शाहनवाज अहमद खान एवं मंडल समन्वयक सुमित कश्यप ने शिक्षकों को खान अकैडमी पोर्टल के उपयोग, इसकी प्रमुख विशेषताओं तथा विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति को ऑनलाइन ट्रैक करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला समन्वयक डॉ. अभय जैन ने सहभागिता करते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान विषयों के पीरियड कंप्यूटर लैब में संचालित किए जाएंगे। ताकि छात्र-छात्राएं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.