प्रयागराज, अगस्त 30 -- ज्वाला देवी इंटर कॉलेज रसूलाबाद में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत के तहत संचालित केशव एवं माधव संकुल के दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। काशी प्रांत के योग प्रशिक्षक प्रमुख राजीव ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्होंने शिक्षकों से स्वयं योग करने और विद्यार्थियों को भी अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने शिविर की उपादेयता पर प्रकाश डाला। शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योगाभ्यास की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...