शिक्षकों को करना होगा छह महीने का ब्रिज कोर्स
जमशेदपुर, जुलाई 6 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह महीने के सर्टिफिकेट ब्रिज कोर्स के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इन-सर्विस शिक्षक 19 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स उन प्राथमिक शिक्षकों के लिए बनाया गया है जिनकी नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड योग्यता के आधार पर हुई थी। प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने की पात्रता बनाए रखने के लिए इन शिक्षकों को यह कोर्स पूरा करना जरूरी है। पाठ्यक्रम को शिक्षा मंत्रालय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने तैयार किया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। विभिन्न हितधारकों की मांग पर एनआईओएस ने पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.