देवघर, अप्रैल 28 -- करौं,प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अभियान रांची के निर्देशानुसार प्रखंड के कंप्यूटर बेस्ड विद्यालयों के 27आईसीटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय कृत कन्या मध्य विद्यालय करौं में मंगलवार को प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 28 अप्रैल से शुरू होकर 4 मई तक चलेगा l प्रशिक्षण में वैसे मध्य विद्यालयों के शिक्षक भाग ले रहे हैं, जहां कंप्यूटर की शिक्षा बच्चों को दी जा रही है l इस दौरान प्रशिक्षक गोवर्धन कुमार राय और दीपक कुमार दास ने कंप्यूटर संबंधित कार्यों को किस प्रकार सहजता के साथ किया जाए l इसके बारे में बारी-बारी से विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही कंप्यूटर के विभिन्न क्रियाकलापों के विषय में शिक्षकों को जानकारी दी गई l मौके पर यह बताया गया कि सभी शिक्षक 5 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में भाग लेकर कंप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.