पटना, फरवरी 23 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऑनलाइन उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन प्रणाली (ओएसएम) की तैयारियों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों में 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए इसका अभ्यास अनिवार्य किया है। इसके लिए बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने सभी प्राचार्य को पत्र लिखा है। बोर्ड ने इसके अभ्यास की निगरानी के लिए प्राचार्यों के लिए एक विशेष डैशबोर्ड भी विकसित किया है। प्राचार्य https://cbseosm.onmark.co.in/CBSE Dashboard/ लिंक पर जाकर इस डैशबोर्ड में लॉगिन कर सकते हैं। इस डैशबोर्ड के जरिए वे स्कूल के शिक्षकों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। इसमें यह जानकारी मिलेगी कि स्कूल में कुल कितने मूल्यांकनकर्ता हैं, कितनों ने अभ्यास सत्र पूरा कर लिया है, कितने शिक्षकों ने लॉगिन तो कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.