शिक्षकों को एमएसीपी से वंचित करने का आदेश सत्तारूढ़ दल के घोषणा-पत्र के विपरीत : फेडरेशन
रामगढ़, जुलाई 28 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्प्लोयी फेडरेशन के आह्वान पर आज पूरे राज्य के विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों में एमएसीपी अधिकार प्रतिवाद दिवस का सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। राज्यभर के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर लंच आवर के दौरान एकत्र होकर शिक्षा विभाग के जारी उस आदेश के विरुद्ध शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिवाद दर्ज कराया, जिसमें शिक्षकों को अन्य राज्यकर्मियों की भांति एमएसीपी का लाभ देने से वंचित रखने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने विभागीय आदेश की प्रतीकात्मक प्रति जलाकर सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकृष्ट किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा सचिव के पत्र की प्रतियां जलाकर शिक्षकों ने किया विरोध साथ ही ट्विटर, फेसबुक एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.