शिक्षकों को एआई का प्रशिक्षण देगा एमएमटीटीसी
गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र (एमएमटीटीसी) की ओर से शिक्षकों को स्वयं , मूक (मूक-मासिव ओपन ऑनलाइन कोर्स) एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसे लेकर फ्यूचर-रेडी टीचिंग एंड लर्निंग: स्वयं, मूक, एआई और डिजिटल पेडागॉजी विषय पर छह दिवसीय ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म प्रोग्राम का आयोजन 17 से 22 अगस्त तक होगा। एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को केवल डिजिटल तकनीक से परिचित कराना नहीं, बल्कि उन्हें स्वयं, मूक और एआई को अपने नियमित शिक्षण, अधिगम एवं शोध का प्रभावी हिस्सा बनाने के लिए सक्षम करना है। कार्यक्रम के कोर्स कोऑर्डिनेटर समाजशास्त्र विभाग के डॉ. मनीष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.