शिक्षकों को ई शिक्षाकोष पर आवासीय प्रमाणपत्र करना होगा अपलोड
गोपालगंज, जून 3 -- पंचदेवरी। शिक्षा विभाग ने सूबे के पांच लाख शिक्षकों से उनका स्थायी और वर्तमान पता मांगा है। शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पर आवासीय प्रमाणपत्र के साथ इसे अपलोड करना होगा। गोपालगंज जिले में करीब 16 हजार शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी है। सभी शिक्षकों का दोनों पता ऑनलाइन होगा। शिक्षक कहां के हैं और अभी कहां नौकरी कर रहे, सब जानकारी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों के लिए इसको अपलोड करना अनिवार्य किया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन शिक्षकों का स्थायी पता पहले से दिया गया है, वे भी इसमें अभी अपडेट कर सकते हैं। पता अपडेट करते समय शिक्षकों को जिला, प्रखंड ,पंचायत, डाकघर, पिन कोड, गांव और वार्ड संख्या जैसी सटीक जानकारियां भरनी होंगी। यह भी पढ़ें- पांच लाख शिक्षकों से मांगा गया स्थाई और वर्तमान पता आवासीय प्रमाणपत्र देना अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.