गिरडीह, अप्रैल 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में 21वीं सदी के शिक्षक के आवश्यक कौशल विषय पर एक दिवसीय मासिक शैक्षिक अनुसंधान संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित हुई। बौद्धिक विमर्श और नवीन दृष्टिकोणों से सजी इस संगोष्ठी में शिक्षा जगत की बदलती चुनौतियों और उनके समाधानों पर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता के एन बख्शी के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह एवं महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का शिक्षक केवल सूचनाओं का प्रदाता नहीं, बल्कि ज्ञान का सुगमकर्ता है। आज के युग में तकनीकी दक्षता, सहानुभूति औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.