शिक्षकों को अब स्मार्ट बैंकिंग सुविधा, 14 से लगेंगे विशेष शिविर
मथुरा, जुलाई 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए एमओयू के तहत परिषदीय शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्मार्ट बैंकिंग की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए 14 से 17 जुलाई तक जिले के सभी विकास खंड स्तरीय खंड शिक्षा कार्यालयों पर परिषदीय शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पात्र शिक्षक और कर्मचारी तक सूचना पहुंचाकर शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। चार दिवसीय शिविर प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। 14 जुलाई को नौहझील छाता मथुरा और वृंदावन व 15 जुलाई को मांट और गोवर्धन एवं 16 जुलाई को फरह नंदगांव और चौमुहां तथा 17 जुलाई को बलदेव और राया विकास खंड में कैंप लगाए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.