शिक्षकों के 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 11508 और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संबद्ध प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 897 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू होंगे। वहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2607 पदों पर चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को शिक्षकों के 15012 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। चयन आयोग ने साफ किया है कि आवेदन एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) के बाद ही किए जा सकेंगे। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11508 और संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षकों के 897 पदों पर भर्ती के लिए ओटीआर और आवेदन मंगलवार से शुरू होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 15 अक्तूबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.