शिक्षकों के 149 पदों पर इंटरव्यू शुरू
सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सीतामढ़ी। जिले के 17 प्रखंडों के चयनित मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। शिक्षकों के 149 रिक्त पदों पर बहाली के लिए ई-शिक्षाकोष के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर बुधवार को साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरु हुई। कलेक्ट्रेट स्थित डीडीसी कार्यालय कक्ष में अभ्यर्थियों का बारी-बारी से इंटरव्यू लिया गया। वहीं अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था परिचर्चा भवन में की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन बुधवार को डुमरा, परसौनी व पुपरी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पूर्वाह्न 10:30 बजे से प्रारंभ हुआ। साक्षात्कार की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संदीप कुमार ने की। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई शुरू इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.