चंदौली, मार्च 7 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई चकिया के तत्वावधान में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चकिया क्षेत्र के शिक्षकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर तथा फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने कहा कि आपसी एकता और समर्पण के बल पर बेसिक शिक्षा परिवार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व हमें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। शिक्षक विद्यालयों में ज्ञान रूपी रंग भरकर समाज और प्रदेश को रोशन करने का काम कर रहे हैं।कार्यक्...