बगहा, जनवरी 16 -- सिकटा। प्रखंड से शिक्षकों के स्थानांतरण से उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लग गया है।विषयवार शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित हो गई है। वहीं यहां आने वाले शिक्षकों की संख्या काफी कम है। इसमें से कई लोगों ने अभी तक योगदान नहीं किया है। बीआरसी के लेखा सहायक अमिताभ कुमार ने बताया कि सिकटा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 30 शिक्षक पदस्थापित थे। इसमें से 14 शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया है।आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दूखीछापर के 30 शिक्षकों में से नौ शिक्षक स्थानांतरण के बाद चले गए हैं। बलथर उच्च माध्यमिक विद्यालय से बारहवीं व दसवीं के गणित व उर्दू शिक्षक का स्थानंतरण हो गया है।अविभावक राजशरण पटेल,अनुज कुमार,कौशल किशोर प्रसाद,युगल साह,केश्वर पंड़ित व मनोहर दास समेत कई ने बताया कि इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.