देहरादून, अगस्त 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने राज्य के प्राथमिक शिक्षकों के पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के आदेश जल्द जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन ने इसके लिए शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में तैनात प्राथमिक शिक्षक अपने गृह जनपदों से सैकड़ों किलोमीटर दूर सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उन्हें भारी पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2025 में विभाग की ओर से आवेदन आौर शपथ पत्र मांगे जाने के बाद पत्रावली शासन को भेजी गई थी, लेकिन हाल ही में सचिवालय की ओर से फाइल बिना किसी कार्रवाई के निदेशालय को वापस लौटा दी गई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शिक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जल्द जारी करने की मां...