बस्ती, अप्रैल 11 -- रुधौली। महेश प्रताप इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक कृष्णकांत मिश्रा व रामचंद्र शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। स्कूल प्रबंधक प्रदीप सिंह ने शिक्षकों को अंगवस्त्र, श्रीमद्भागवत पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामसुभाष वर्मा, संतोष पांडेय, माधव प्रसाद उपाध्याय, ओमप्रकाश चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...