बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- शिक्षकों के साथ मंत्री-विधायकों के लिए भी हो ड्रेस कोड : शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- केवल नियमों से नहीं, शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था मानसून सत्र में वेतनमान और पेंशन की घोषणा की उठाई मांग ड्रेस कोड लागू करने से पहले सुविधाएं और अधिकार निश्चित करने की अपील बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

शिक्षकों की मांग नवनियुक्त माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पांडेय ने राज्य सरकार से शिक्षकों के साथ-साथ मंत्रियों और विधायकों के लिए भी ड्रेस कोड निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अनुशासन के नाम पर शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करना चाहती है, तो जनप्रतिनिधियों के लिए भी समान व्यवस्था होनी चाहिए।

शिक्षकों की स्थिति डॉ. पांडेय ने बुधवार को बयान ...