बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। लोकसभा में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा टीईटी-विहीन शिक्षकों के संबंध में दिए गए हालिया लिखित उत्तर में यह स्पष्ट किया गया है कि नियमानुसार निर्धारित अर्हताओं का पालन अनिवार्य है तथा शिक्षकों को प्रचलित मानकों के अनुरूप योग्यता पूर्ण करनी होगी। इस संबंध में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बड़ेल स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि यह विषय केवल तकनीकी योग्यता का प्रश्न नहीं है, बल्कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और न्याय से जुड़ा हुआ है। जिन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय लागू निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप विधिवत रूप से की गई तथा जिन्होंने दीर्घकाल तक निर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.