हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग ने 319 शिक्षकों का हाल ही में समायोजन किया है। इस पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मनमानी के आरोप लगाए हैं। वहीं, बीएसए ने दावा किया है कि समायोजन प्रक्रिया नियमानुसार हुई है। यदि किन्हींकारणोंवश कोई त्रुटि मिली तो सुधार कराया जाएगा। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी का कहना है कि हाल ही में जो समायोजन किया गया है उसमें भारी कमियां हैं। शिक्षकों को इससे काफी परेशानी होगी। इसलिए शिक्षकों से कहा गया है कि मनमाने तरीके से किए गए समायोजन पर वह कार्यभार ग्रहण न करें। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र दे दिया गया है। जांच कराकर सुधार कराने की मांग की गई है। यदि सुनवाई न हुई तो हर स्तर पर इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। शिक्षकों का उत्पीड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.