लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र संख्या के मानक से अधिक शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। बीएसए ने स्कूल वार शिक्षकों की सूची जारी है। समायोजन से पहले शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई हैं। समायोजन के बाद एकल व शिक्षक विहीन स्कूलों को शिक्षक मिल जाएंगे। समायोजन की प्रक्रिया 20 मई से 14 जून के बीच हो रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश में पूरी की जानी है। प्राइमरी स्कूल पिपराघाट, शाहनजफ,लोकमानगंज, कुंडरी, आर्यनगर दर्जन भर स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। ग्रामीण व नगर के कई स्कूलों में एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...