बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। शिक्षकों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरतने पर नालंदा व पूर्वी चंपारण के डीईओ को शिक्षा विभाग के निशाने पर आना पड़ा है। शिक्षा सचिव राजीव रौशन की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षात्मक बैठक में पाया गया कि नालंदा के महज 89 प्रतिशत शिक्षकों का वेतन भुगतान हो सका है। इसी तरह, पूर्वी चंपारण में भी 94 प्रतिशत उपलब्धि ही दर्ज की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि इन दोनों जिलों के डीईओ से स्पष्टीकरण पूछा जाए। यह भी पढ़ें- अनुकंपा पर नियुक्त लिपिक-परिचारियों के वेतन पर पेच, 24 घंटे में सूचना नहीं तो नहीं मिलेगी राशि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...