शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 1050 करोड़ रुपए जारी
पटना, अप्रैल 28 -- समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 1050 करोड़ रुपए जारी किये हैं। इनसे उन्हें अप्रैल और मई का वेतन भुगतान किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसकी जानकारी महालेखाकार को भी दे दी गयी है। शिक्षा विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार इस धनराशि से पंचायती राज संस्था, नगर निकाय संस्था में कार्यरत शिक्षकों के अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जिला संवर्ग के स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक, जो समग्र शिक्षा अभियान से आच्छादित हैं, को वेतन भुगतान किया जाएगा।इन शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने 1054 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी थी। इनमें से मंगलवार को 1050 करोड़ रुपए का आवंटन कर दिया है। इस राशि से शीघ्र ही सभी शिक्षकों को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.